gnews वाराणसी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित: 'अपने' और 'माननीय' के बीच खींचतान, भाजपा विधायक और एमएलसी की रार ने रोकी थी सूची - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित: 'अपने' और 'माननीय' के बीच खींचतान, भाजपा विधायक और एमएलसी की रार ने रोकी थी सूची

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार देर रात वाराणसी जिला एवं महानगर मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी की। सूची में मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के पद पर कई चर्चित नाम शामिल किए गए। वहीं सूची जारी होने में देरी के पीछे 'अपनों' को कुर्सी दिलाने की जोरदार कवायद रही।

सूत्रों के अनुसार, मंडल अध्यक्षों के चयन में विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की मर्जी साफ झलक रही है। उन्होंने अपने करीबियों को स्थान दिलाने के लिए प्रदेश नेतृत्व से लेकर चुनाव अधिकारियों तक पूरी कोशिश की। इनका मानना है कि मंडल अध्यक्ष उनकी पसंद के होंगे तो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारियां और बूथ प्रबंधन में आसानी होगी।

लखनऊ तक हुई जोरदार दौड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस सूची को लेकर काफ़ी खींचतान हुई। कई विधायकों और एमएलसी ने लखनऊ तक दौड़ लगाई और अपने समर्थकों को जगह दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए। 

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे और काशी के चुनाव अधिकारी ब्रज खंडेलवाल ने सूची को अंतिम रूप दिया और पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

महानगर और जिले के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

महानगर की तीन और जिले की पांच विधानसभाओं में नए मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई। इसमें कई पुराने चेहरों को भी सम्मानजनक स्थान दिया गया।

दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र

  • काशी विश्वनाथ मंडल: बब्लू सेठ अध्यक्ष और नलिन नयन मिश्रा जिला प्रतिनिधि।
  • पं. दीनदयाल मंडल: राजीव सिंह अध्यक्ष और अंकुर मेहरोत्रा जिला प्रतिनिधि।  
  • मध्यमेश्वर मंडल: तारकेश्वर नाथ गुप्ता अध्यक्ष और संदीप चौरसिया जिला प्रतिनिधि।

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र

  • धूपचंडी मंडल: दिलीप चौहान अध्यक्ष और सूर्यप्रकाश राजभर जिला प्रतिनिधि।  
  • बागेश्वरी मंडल: मनोज कुमार सोनकर अध्यक्ष और सत्यप्रकाश जायसवाल जिला प्रतिनिधि।  
  • सारनाथ मंडल: अतुल कुमार सिंह अध्यक्ष और हरिश्चंद्र मौर्य जिला प्रतिनिधि।  
  • राजर्षि मंडल: विवेक कुमार पाण्डेय अध्यक्ष और शेषनाथ यादव जिला प्रतिनिधि।

कैंट विधानसभा क्षेत्र

कैंट के 6 मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति हुई।

  • कैंट मंडल: राजेश कुशवाहा अध्यक्ष और वेदप्रकाश मिश्रा जिला प्रतिनिधि।    
  • रामनगर मंडल: प्रीति सिंह अध्यक्ष और अजय प्रताप जिला प्रतिनिधि।    
  • छावनी मंडल: मुकेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष और राम मनोहर द्विवेदी जिला प्रतिनिधि।  
  • श्याम प्रसाद मंडल: सोमनाथ यादव अध्यक्ष और प्रभात विश्वकर्मा जिला प्रतिनिधि।  
  • महामना मंडल: अनुराग शर्मा अध्यक्ष और जन्नाथ ओझा जिला प्रतिनिधि।  
  • रविदास मंडल: जितेंद्र कुमार पटेल अध्यक्ष और अरुण कुमार सिंह जिला प्रतिनिधि। 

अन्य विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्तियां

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र

  • पिंडरा मंडल: सुनील शर्मा अध्यक्ष और मनीष पाठक जिला प्रतिनिधि। 
  • सिंधौरा मंडल: बसंत उपाध्याय अध्यक्ष और गायत्री देवी जिला प्रतिनिधि।

अजगरा विधानसभा क्षेत्र

  • चोलापुर मंडल: विपिन चंद्रराय अध्यक्ष और विनोद सिंह जिला प्रतिनिधि।  
  • आयर मंडल: शैलेंद्र पटेल अध्यक्ष और विजय राजभर जिला प्रतिनिधि।

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र

  • प्रदीप प्रजापति: अध्यक्ष और ब्रजेश राजभर जिला प्रतिनिधि।
  • रामेश्वर मंडल: आलोक पांडे अध्यक्ष और विष्णु प्रसाद जिला प्रतिनिधि।

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र

  • सेवापुरी मंडल: अभिषेक कुमार दुबे अध्यक्ष और संजय सोनकर जिला प्रतिनिधि। 
  • राजातालाब मंडल: सुजीत कुमार पाल अध्यक्ष और सुनील बहेलिया जिला प्रतिनिधि।